भावांतर योजना : जिले की सभी मंडियों में होंगे किसान सम्मेलन

पहुंचेंगे वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं किसान

छिंदवाड़ा
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'भावांतर योजनाÓ 16 अक्टूबर से लागू विशाल किसान सम्मेलन आयोजित होंगे। जिसके अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले की कृषि उपज मंडियों छिंदवाड़ा, सौंसर, अमरवाड़ा, पांढुर्णा, चौरई मंडियों में किसान सम्मेजन 16 अक्टूबर को होगा। जिला भाजपा महामंत्री शिव मालवी ने बताया कि दोपहर 1 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन सभी कृषि उपज मंडीयों के आयोजित सम्मेलनों में देखा व सुना जायेगा। किसान सम्मेलन में जिले में निवासरत् प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, विभाग एवं प्रकल्प प्रमुख, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, सहकारिता प्रकोष्ठ, ग्रामीण विकास पंचायतराज बुनकर प्रकोष्ठ, प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना व मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ के संयोजक व सहसंयोजक, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, अंत्योदय समिति के जिला उपाध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्षों को अपनी-अपनी क्षेत्रीय मंडीयों के किसान सम्मेलन स्थलों पर आवश्यक रूप से पहुंचना है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र परमार, जिला महामंत्री शिव मालवी, ठाकुर प्रियवर सिंह, उत्तम ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे, सत्येन्द्र तिवारी, दिवाकर सदारंग ने पार्टी पदाधिकारियों एवं किसानों से कार्यक्रम को सफल बनाने कहा है।

इधर चला बैठकों का दौर
किसान मोर्चा छिंदवाड़ा विधानसभा के तीनों मंडलों की बैठक संपन्न

भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विजय अग्रवाल ने बताया कि आज कार्यालय में छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों की किसान मोर्चा की बैठक विधायक चौधरी चन्द्रभान सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भावान्तर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी किसानों एवं मोर्चा पदाधिकारियों को दी गई साथ ही किसानों से कहा गया है कि 16 अक्टूबर को भावांतर योजना के शुभारंभ मेें अपने समीप की मंडियों में ज्यादा से ज्यादा किसान उपस्थित हो। बैठक में चौ. तारासिंह, चौ. रामेसिंग, संजय पटेल, राजेश रघुवंशी, चित्रेश बारस्कर, अलकेश साव, मनोहर शिवहरे, रमाकांत रघुवंशी, गोविन्द पटेल, धर्मेन्द्र चौधरी, मुन्ना पटेल, उदय पटेल, गोपाल रघुवंशी, अनीस पटेल, मनोज वसूले, प्रवीण सूर्यवंशी, मोतीराम साहू, अजीत पटेल, श्याम वन्देवार, लालचंद श्रीवास, सुरेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Source : ब्यूरो

15 + 10 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]